महाराष्ट्र पोलिस भर्ती 2025 | कुल पद: 15,631 रिक्तियाँ |
लम्बे समय से महाराष्ट्र पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट बैठक में भर्ती जारी करने की मंजूरी मिली है जिसके तहत हजारों पद पर भर्ती निकाली गई है।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2025: लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हो गया है। युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में भर्ती जारी करने की मंजूरी मिली है जिसके तहत हजारों पद पर भर्ती निकाली गई है। राज्य में पुलिस बल में बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15,631 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनकी घोषणा महाराष्ट्र सरकार ने की है।
भर्ती के लिए हो जाए तैयार।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिस दौरान यह प्रस्ताव मंजूर हुआ है। राज्य के लगभग 15,631 योग्य उम्मीदवारों का चयन सरकारी नौकरी के लिए होने वाला है। यह भर्ती काफी लम्बे समय के बाद जारी की जा रही है। जैसा की अब इसे केबिनेट से मंजूरी मिल गई है तो उम्मीद है कि जल्द ही भर्ती आयोजित भी होने वाली है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू लिया जाएगा। आपको अभी से इनकी अच्छे से तैयारी कर लेनी है। जैसे ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा आप पूर्ण जानकारी चेक कर पाएंगे इसके लिए आपको वेबसाइट को समय समय पर चेक करते रहना है।
आधिकारिक जानकारी नीचे देखें।
भर्ती विभाग: महाराष्ट्र पुलिस यह भर्ती विभाग द्वारा की जाएगी।
भर्ती प्रकार: सरकारी नौकरी इसे पाने की अच्छी संभावना है।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
कुल पद: 15,631 पद।
पदों की संख्या :
1) पुलिस कांस्टेबल – 12,399 पद
2) पुलिस कांस्टेबल चालक – 234 पद
3) बैंडमैन – 25 पद
4) सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल – 2,393 पद
5) जेल कांस्टेबल – 580 पद
कुल – 15,631 पद।
आधिकारिक घोषणा, जानकारी नीचे दी गई है।
आवेदन विधि: इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन फॉर्म भरणे होंगे। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
महत्वपूर्ण जानकारी:
भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। यह प्रक्रिया आवेदन आमंत्रित करने, आवेदन की जाँच, शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा जैसे चरणों में पूरी की जाएगी। शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। पूरी प्रक्रिया की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए पुलिस महानिदेशक को प्रशिक्षण और विशेष विभागों का अनुमोदन प्राप्त होगा।
विशेष प्रावधान: वर्ष 2022 और 2023 में पदों के लिए आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को एक बार विशेष अवसर दिया जाएगा। 2024 और 2025 के बीच रिक्त होने वाले पदों को भी इस भर्ती में शामिल किया जाएगा।
भर्ती में आवेदन कैसे करना होगा?
पुलिस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको सम्बंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन अप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करने।
- फिर आपकी रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे ध्यान से दर्ज करें और आवश्यक सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क मांगा गया है तो उसे ऑनलाइन ही जमा करें।
- जानकारी को एक बार फिर से चेक करें और अंत में आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपका आवेदन सफल हो जाता है आप फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो राज्य के पुलिस बल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। चूँकि बड़ी संख्या में रिक्तियाँ उपलब्ध हैं, इसलिए योग्य और उत्साही उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देना फायदेमंद होगा।





Police constable
Police